Sunday, October 6, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)उत्तर प्रदेश सरकार भी शीघ्र गौमाता को राज्यमाता का सम्मान दें :...

उत्तर प्रदेश सरकार भी शीघ्र गौमाता को राज्यमाता का सम्मान दें : राजेंद्र दास महाराज

  • कथा सुनने पहुंचे केबिनेट मंत्री
  • कथा में धूमधाम से हुआ सुरभि प्राकट्य महोत्सव

रिपोर्ट राघव शर्मा

बरसाना। माताजी गौशाला में चल रहीं गो भक्तमाल कथा में तीसरे दिन उत्तर प्रदेश के केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण कथा सुनने पहुचे, जहाँ उन्होंने पदम श्री संत रमेश बाबा और मलूक पीठाधीश्वर डॉ राजेंद्र दास महाराज का फूल माला पहना कर स्वागत किया। इस बीच व्यास पीठ से डॉ राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि जैसे महाराष्ट्र सरकार ने गौमाता को राज्य माता का दर्जा दिया है, उसी तरह अब योगी जी महाराज भी उत्तर प्रदेश में भी गौमाता को राज्य माता घोषित करें।
गौमाता की महिमा का वर्णन करते हुए महाराज जी ने कहा कि गोवश कि उपस्थिति से ही ब्रज ब्रज है। उन्होंने कहा कि बरसाना में रमेश बाबा बहुत बड़ी गौसेवा सेवा कर रहे है, ये सब श्रीजी स्वयं बाबा महाराज के माध्यम से करा रहीं है। गाय से समस्त सृष्टि का पोषण होता है।
गौमाता कि हो रहीं दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि किसान भारत की प्राचीन गौ आधारित कृषि परम्परा को भूल गया, किसानो ने गाय का आश्रय लेना छोड़ दिया, तभी से किसान आत्महत्या करने लगे। धरती को एक तरफ तो माता कहते है, दूसरी तरफ उसी भूमि पर किसान विष डाल रहा है। तभी किसानो की दुर्दशा हो रहीं है। कृषि अमृत की जगह विष युक्त हो गयी। ब्रज के किसानो से आग्रह करते हुए कहा की ब्रजवासी किसान फिर से गौ युक्त कृषि प्रारम्भ कर दे, फिर से खुशहाली दिखने लगेगी।

कथा के मध्य सुरभि प्राकट्य महोत्सव सम्पन्न हुआ, इस दौरान खूब बधाई गायन हुआ और बधाई लुटाई गयी।

कथा में प्रमुख रूप से प्रसिद्ध उद्योगपति जय प्रकाश त्यागी, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज फौजदार, प्रीतम प्रधान, सेवा निवृत न्यायाधीश श्री श्रीनारायण उपाध्याय, ब्रजशरण महाराज,डॉ रामजीलाल शास्त्री, भक्त शरण महाराज, नृसिंह बाबा, राधाकांत शास्त्री, आचार्य सुरेश शर्मा, सुनील सिंह, लोकेश गोस्वामी, सज्जन शर्मा उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments