Tuesday, April 22, 2025
Homeजुर्मसंगी हॉस्पिटल के चिकित्सा अधिकारी पर पत्नी ने घरेलू विवाद को लेकर...

संगी हॉस्पिटल के चिकित्सा अधिकारी पर पत्नी ने घरेलू विवाद को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई

मथुरा। हाईवे थाने क्षेत्र के अशोका सिटी निवासी संगी हॉस्पिटल के चिकित्सा अधिकारी पर उनकी पत्नी ने घरेलू विवाद को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। हाईवे थाना क्षेत्र के अशोका सिटी में रहने वालीं गरिमा अग्रवाल ने रिपोर्ट में बताया कि डॉ. राहुल सारस्वत के साथ 24 अप्रैल 2012 को उनकी शादी मंदिर में हुई थी। इसके बाद 17 जुलाई 2013 को सामूहिक पार्टी का आयोजन किया गया था। इसके उनके परिवार वालों ने करीब 11 लाख से अधिक का दहेज दिया था। आरोप है कि अन्य महिलाओं से संबंध की जानकारी होने पर पति ने मारना, पीटना व मानसिक प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। साथ ही तलाक का दबाव बनाने लगे। पीड़िता ने हाईवे थाने में पति के खिलाफ दहेज एक्ट समेत घरेलू विवाद में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया, मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments